,

Theft Case : बैकुंठपुर में डिक्की तोड़कर 30 हजार की चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Theft Case : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, फरार आरोपी की तलाश जारी

Theft Case : कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित घड़ी चौक पर डिक्की तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में एक आरोपी विशाल उर्फ हरि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झागरपुर, थाना पत्थरगांव का निवासी बताया गया है।

Theft Case

Ranveer Singh Don 3 : रणवीर सिंह के समर्थन में उतरीं पूनम ढिल्लों, ‘डॉन 3’ विवाद पर दिया बड़ा बयान

Theft Case : 30 हजार रुपये लेकर हुए थे फरार

जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को बैकुंठपुर के कुमार चौक में खड़ी एक मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर अज्ञात बदमाश 30 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए थे। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।

Theft Case : पत्थरगांव से हुई गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल उर्फ हरि को पत्थरगांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया गया।

Neha Kakkar Birthday Special: जगरातों में गाने वाली बच्ची से बनीं बॉलीवुड की स्टार सिंगर, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

Theft Case : दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, मामले का दूसरा आरोपी धर्मेंद्र, जो नट समुदाय से है, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है।

Theft Case : आदतन उठाईगीरी करने वाला है आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ हरि आदतन उठाईगीरी और चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी