,

Village Visit : नदी पार कर नुगुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

- Advertisement -
Ad imageAd image

Village Visit : बीजापुर के सुदूर वनांचल गांव में प्रशासन ने किया जमीनी निरीक्षण, सड़क, आवास, धान खरीदी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर दिया आश्वासन

Village Visit : बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित नुगुर गांव (हुर्रगुवाली पंचायत) में कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव और जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। गांव तक पहुंचने के लिए अधिकारियों ने नदी पैदल पार की, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भरोसा और उत्साह देखने को मिला।

Village Visit

NDA Meeting Bharat Mandapam PM Modi भारत मंडपम में एनडीए की बैठक: शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को खिलाई ‘झालमुरी’, प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से सहयोगियों को परोसी

Village Visit : चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

गांव में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, प्रधानमंत्री आवास, धान खरीदी, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर विश्वदीप ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Village Visit : धान खरीदी और किसानों को दी गई जानकारी

बैठक में केतूलनार में धान खरीदी केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। साथ ही नदी के इस पार से प्रशासन द्वारा धान उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया। अधिकारियों ने किसानों को बिचौलियों से सावधान रहने और समर्थन मूल्य पर ही धान बेचने की सलाह दी। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान की जानकारी भी दी गई।

Village Visit : स्कूल और आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान अधिकारियों ने स्कूल भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिक्षा और पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Village Visit : ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

प्रशासन ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में शामिल होकर पात्रता अनुसार आवास निर्माण कराने की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, मनरेगा के अंतर्गत डबरी और गाय शेड निर्माण जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Village Visit : प्रशासन और जनता के बीच बढ़ा भरोसा

कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों की गांव में मौजूदगी से ग्रामीणों में आत्मविश्वास का माहौल बना। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Vicky Soni Murder Case Busted हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, हत्यारा जीजा सहयोगी संग

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी