MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-june-11/

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

1. मीनाक्षी को ECI से जवाब नहीं, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि मीनाक्षी नटराजन के मामले में अभी तक निर्वाचन आयोग (ECI) से कोई जवाब नहीं मिला है। पार्टी अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही है। आज नाम वापसी का आखिरी दिन है और इस मुद्दे पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक भी होगी।

2. प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 34 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि 6 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

3. SAS के 13 और SPS के 9 अधिकारी बन सकते हैं IAS-IPS

राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों को पदोन्नति देकर अखिल भारतीय सेवाओं में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। DPC बैठक में IAS के लिए 39 और IPS के लिए 27 नामों पर विचार किया जाएगा।

4. भोपाल को सिलेंडर फ्री बनाने की तैयारी

राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने के लिए PNG कनेक्शन बढ़ाने की योजना बनाई गई है। चार बड़ी कॉलोनियों में 100 प्रतिशत PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने पर फोकस किया जा रहा है। चार इमली क्षेत्र को भी इस योजना से जोड़ा गया है।

5. ट्विशा केस में सास जेल में पढ़ती मिलीं किताब

चर्चित ट्विशा मामले में जेल में बंद सास महिला आयोग की टीम को पुस्तक पढ़ते हुए मिलीं। उन्होंने आयोग से कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। वहीं CBI को दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है, जिससे जांच को नई दिशा मिल सकती है।

6. सागर में गले में फंसा नकली दांत, डॉक्टरों ने बचाई जान

सागर में एक व्यक्ति के सोते समय नकली दांत गले में फंस गए, जिससे उसका ऑक्सीजन स्तर तेजी से गिरने लगा। डॉक्टरों ने एसोफैगोस्कोपी तकनीक का उपयोग कर दांत निकाल दिया और समय रहते मरीज की जान बचा ली।

7. खजराना गणेश मंदिर के लिए बनेगा नया मास्टर प्लान

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के विस्तार और सुविधाओं के विकास के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत गर्भगृह के सामने स्थित सभा मंडप को नीचे किया जाएगा तथा दो मंजिला दर्शन कॉरिडोर बनाया जाएगा।

8. भैंस खरीदने के बहाने 55 लाख की चोरी का खुलासा

मुरैना में 55 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा हो गया है। जांच में सामने आया कि भैंस खरीदने के बहाने आरोपियों ने घर की रेकी की थी। पुलिस को बेटे के लिए रिश्ता लेकर आए लोगों पर शक हुआ, जिसके बाद 17 दिन में पूरा मामला सुलझ गया।

9. महाकाल की भस्म आरती में राजा स्वरूप का श्रृंगार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार की भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और आकर्षक पुष्प सज्जा के साथ भगवान को राजा स्वरूप में सजाया गया।

10. हाईवे किनारे अवैध प्लाटिंग का मामला उजागर

सागर जिले में हाईवे के किनारे अवैध प्लाटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने नियमों की अनदेखी करते हुए 58 प्लॉट आवंटित कर दिए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Saharanpur Rally: सहारनपुर में ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, मस्जिदों, शिक्षा और वक्फ मुद्दे उठाए

Saharanpur Rally एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा

Cow Shelter Dabra: डबरा गौशाला को मिला समाजसेवियों का सहारा, चिंटू तोमर की पहल से सुधरी व्यवस्थाएं

संवाददाता: संतोष सरावगी Cow Shelter Dabra डबरा स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं

CG TOP 10: विधानसभा में सरकार की जीत से लेकर EOW की बड़ी कार्रवाई तक

1. CG TOP 10: अविश्वास प्रस्ताव पर साय सरकार की बड़ी जीत

Chanakya Niti : जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ये 3 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य ने बताई इसकी वजह

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal : राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और