,

गणपति पंडाल में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, मां की गोद में तोड़ा दम

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र: कोल्हापुर जिले के कोडोली गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गणेशोत्सव के माहौल के बीच एक 10 वर्षीय मासूम की अचानक मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, बच्चा गणपति पंडाल में खेलते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से गिर पड़ा और हार्ट अटैक की चपेट में आ गया।

खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम श्रवण अजीत गावड़े था। गुरुवार की शाम वह गांव के वैभव नगर इलाके में स्थित गणेश मंडल के पंडाल में दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह घबराकर घर भागा।

मां की गोद में अंतिम सांस

घर पहुंचते ही श्रवण अपनी मां की गोद में लेट गया, लेकिन कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पड़ोसी और रिश्तेदारों के साथ गांववाले भी इस हादसे से गहरे दुख में हैं।

पूरे गांव में शोक की लहर

पन्हाला तहसील के कोडोली गांव में हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का कहना है कि श्रवण स्वस्थ और चंचल बच्चा था, लेकिन अचानक हार्ट अटैक से उसकी मौत ने सभी को झकझोर दिया। फिलहाल, प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…