,

गाजीपुर: पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग पति ने खुद कराई उसकी शादी, बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का लिया वादा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। यह महिला दो छोटे बच्चों की मां है। पति ने फैसला किया कि बच्चों का पालन-पोषण वह खुद करेगा और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की आज़ादी देगा। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।


पति-पत्नी के रिश्ते में आया मोड़

जमीन संदल गांव निवासी अशोक बिंद की शादी कुछ साल पहले बिंदपुरवा गांव की रहने वाली रेखा बिंद से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटा और एक बेटी हुए, जिनमें बेटा 5 साल का और बेटी केवल 3 साल की है। अशोक मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। इस बीच रेखा का गांव के ही सागर बिंद से प्रेम संबंध बन गया।


समझाने के बावजूद नहीं मानी पत्नी

अशोक ने बताया कि उसने कई बार रेखा को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं हुई। अशोक ने सागर को भी समझाया, मगर उसने भी कोई कदम पीछे नहीं खींचा।


प्रेमी संग भाग गई महिला

25 अगस्त को रेखा अपने प्रेमी सागर के साथ घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद अशोक ने 1 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को पत्र भी भेजा। जब रेखा के फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो अशोक ने उससे सीधे संपर्क कर उसकी इच्छा पूछी। रेखा ने स्पष्ट कहा कि वह सागर के साथ रहना चाहती है। इसके बाद अशोक ने अपने परिवार से चर्चा कर समझौता कर लिया।


लिखित सहमति के बाद हुई शादी

रेखा ने लिखित में बयान दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी और बच्चों को उनके पिता के पास ही छोड़ देगी। उसने कहा कि वह कानूनी रूप से अशोक को तलाक देकर सागर से शादी करेगी। सागर ने भी रेखा से विवाह करने की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद गांव में सामाजिक रूप से रेखा और सागर का विवाह कराया गया।


इलाके में चर्चा का विषय

पति का यह कदम गांव में चर्चा का केंद्र बन गया है। अशोक का कहना है कि उसने यह फैसला इसलिए लिया ताकि किसी भी तरह के विवाद या अप्रिय घटना से बचा जा सके। उसने कहा, “मैं नहीं चाहता कि यह मामला इतना बिगड़े कि मुझे भी ‘नीले ड्रम’ (हत्या/हिंसा का प्रतीक) में जाना पड़े।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का