,

चन्द्रग्रहण पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बदली व्यवस्थाएँ, जानिए- ग्रहण और सूतक काल का समय, ज्योतिषीय प्रभाव और धार्मिक मान्यताएं

- Advertisement -
Ad imageAd image
chandragrahan-omkareshwar-jyotirling-mandir-vyavastha-badal-darshan-samay


संवाददाता: ललित दुबे, ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर: आगामी रविवार को लगने वाले चन्द्रग्रहण के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की व्यवस्थाओं में विशेष परिवर्तन किए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ग्रहण काल के दौरान शास्त्र सम्मत नियमों का पालन करें।

पट खुलने व बंद होने का समय

मंदिर के पट सामान्य दिनों की तरह प्रातः 5 बजे खुलेंगे। श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर सकेंगे, लेकिन गर्भगृह में जल, फूल, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

ग्रहण काल प्रारंभ होने से पूर्व रात्रि 9:30 बजे भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की शयन आरती संपन्न की जाएगी। जैसे ही चन्द्रग्रहण रात्रि 9:58 बजे शुरू होगा, मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

ग्रहण समाप्ति के बाद प्रातःकाल मंदिर खुलने पर पूरे परिसर का विधिवत शुद्धिकरण एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा, इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए पुनः दर्शन आरंभ होंगे।

ग्रहण और सूतक काल के समय

  • सूतक काल प्रारंभ: दोपहर 12:57 बजे से
  • ग्रहण प्रारंभ: रात्रि 9:57 बजे
  • ग्रहण मध्यकाल: रात्रि 11:42 बजे
  • ग्रहण समाप्ति: रात्रि 1:27 बजे

सूतक काल प्रारंभ होने के साथ ही देव प्रतिमाओं का स्पर्श, भोजन, शयन आदि कर्म निषिद्ध माने जाते हैं। ग्रहण काल में जप, ध्यान और दान जैसे कार्य पुण्यदायक बताए गए हैं। बच्चों, वृद्धों और रोगियों को छोड़कर सभी को शास्त्र सम्मत नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ज्योतिषीय प्रभाव और धार्मिक मान्यता

पंडित अंतिम जोशी के अनुसार, “यह चन्द्रग्रहण भारत सहित कई विदेशी स्थानों पर भी दिखाई देगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में विचरण करेंगे, जिससे इस राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण मोक्ष उपरांत स्नान, दान और ग्रहण शांति पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके साथ ही पूर्णिमा से सोलह श्राद्ध पक्ष की भी शुरुआत होगी, जिसमें पूर्वजों के लिए श्राद्ध और तर्पण आदि कार्य किए जाएंगे।”

श्रद्धालुओं के लिए संदेश

मंदिर प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु निर्धारित समय के अनुसार दर्शन करें, ग्रहण काल में पूजन सामग्री लेकर गर्भगृह में प्रवेश न करें और ग्रहण मोक्ष के बाद ही विशेष पूजन करें।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को