,

2 साल से परेशान कर रहा था युवक, पिता और भाई को दी धमकी, स्कूल का साथी निकला आरोपी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | हीरा नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पिछले दो साल से एक युवती को परेशान कर रहा था। परेशान होकर युवती ने अपने पिता और भाई को बुलाया, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी युवराज प्रजापति, निवासी भागीरथपुरा, उसका पुराना परिचित है। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले दो साल से उसका पीछा कर रहा था। वह अक्सर उसके ऑफिस जाने के समय रास्ते में नजर आता, कॉलोनी के गेट या पार्किंग के पास खड़ा हो जाता, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थी।

युवती ने इस व्यवहार की जानकारी अपने पिता और भाई को दी। वे जब युवक से बात करने पहुंचे, तो उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें भी धमकियां दीं। लगातार परेशानियों से तंग आकर युवती ने हीरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, लसूडिया थाना क्षेत्र में भी एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को