नपा परिषद बांकी मोंगरा की CMO पर गंभीर आरोप, पूर्व पार्षद ने SDM से की शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Serious allegations against CMO of Banki Mongra Municipal Council, former councilor complains to SDM

रिपोर्ट- गौरव साहू

कटघोरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ज्योत्स्ना टोप्पो पर गंभीर आरोप लगे हैं। वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद रूबी गुप्ता और उनके पति व पूर्व पार्षद पवन गुप्ता ने CMO पर अभद्र व्यवहार करने और वार्ड के विकास कार्यों में जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


पार्षद पति ने लगाए गंभीर आरोप

पवन गुप्ता ने बताया कि जब वे वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद के कार्यालय पहुंचे, तब CMO ज्योत्स्ना टोप्पो ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। गुप्ता का आरोप है कि CMO ने साफ शब्दों में कहा—
“मैं आपके वार्ड का कोई भी काम नहीं करूंगी।”

इसके अलावा, सफाई कर्मचारियों के साथ भी गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। पवन गुप्ता का कहना है कि CMO कर्मचारियों से कहती हैं कि “आपकी पत्नी पार्षद हैं, आप नहीं।”


SDM को सौंपी लिखित शिकायत

CMO के रवैये से नाराज होकर पूर्व पार्षद पवन गुप्ता ने कटघोरा SDM को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में CMO के गैर-जिम्मेदाराना और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।


आगे की कार्रवाई पर टिकी नजरें

अब देखना यह होगा कि SDM कटघोरा इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल, इस मामले ने नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और वार्ड क्रमांक 17 के नागरिकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण