,

दिल्ली: लाल किले के सामने से करोड़ों का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान से करोड़ों रुपये मूल्य का सोने-हीरे से सजा कलश चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि यह कलश व्यापारी सुधीर जैन की निजी संपत्ति था, जिसे वे प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए लेकर आते थे। घटना उस समय हुई जब मंगलवार को चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में भारी भीड़ और अफरातफरी का माहौल था। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी उपस्थित थे।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की तस्वीरें मिलीं

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को कलश लेकर जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान 15 अगस्त से लाल किले के सामने स्थित पार्क में चल रहा था और 9 सितंबर तक जारी रहने वाला है।

चोरी हुए कलश की खासियत

चोरी हुआ यह कलश बेहद बहुमूल्य बताया जा रहा है। करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के इस कलश का वजन लगभग 760 ग्राम है और उस पर करीब 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए हैं। कारोबारी सुधीर जैन का कहना है कि चोर धार्मिक पोशाक पहनकर आयोजन स्थल पर पहुंचा था और मौके का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया।

दिल्ली में चोरी की वारदातों में इजाफा

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो मेट्रो और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। यह गैंग चोरी किए गए फोन को कोलकाता होते हुए बांग्लादेश में तस्करी कर देता था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर 26 स्मार्टफोन बरामद किए थे।
दिल्ली में लगातार बढ़ते चोरी के मामलों को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को