ग्वालियर का ललियापुरा जलमग्न, 85 परिवार बेघर; बर्तन तैरते रहे, राशन डूबा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर : ललियापुरा बस्ती में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। गुरुवार रात डैम के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी और गेट न खोलने के कारण पानी घरों में घुस गया। लगभग 85 घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया, जिससे कई परिवारों को अपना सामान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा।

लोगों की मुश्किलें और शिकायतें

रहवासी उमा पाल ने बताया कि पूरे घर में पानी भर गया और रातभर नींद नहीं आई। उन्होंने कहा, “चुनाव में सब आते हैं, संकट में कोई नहीं दिखता।” सावित्री कुशवाहा ने बताया कि दो दिन से घर में खाना-पीना मुश्किल हो गया और रात को पानी पांच फीट तक पहुंच गया था।

बचाव अभियान

बीमारों को स्ट्रेचर पर निकालना पड़ा। ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि उनकी सास अवध कुमारी को पानी में से निकालकर रिश्तेदारों के घर शिफ्ट किया गया। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए रिश्तेदारों के पास भेजा गया। महिलाएं डूबे हुए राशन और बर्तनों को बचाने में लगी रहीं, जबकि पुरुष लगातार पानी निकालते रहे।

मानसून की स्थिति

ग्वालियर में इस मानसून सीजन में अब तक 1380 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार बारिश और डैम के जलस्तर बढ़ने से तिघरा और वीरपुर डैम के कैचमेंट एरिया में बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण