ग्वालियर स्टेशन पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, तीन मिनट तक बरसी चिंगारियां; यात्रियों में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जहां प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। तारों से लगातार तीन मिनट तक आतिशबाजी जैसी चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

प्लेटफॉर्म पर दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब यह घटना हुई, उस समय कई यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। रेलवे अधिकारियों को सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

स्टेशन पर चल रहा है पुनर्निर्माण कार्य

ग्वालियर रेलवे स्टेशन को हेरिटेज लुक देने के लिए इन दिनों पुनर्निर्माण का काम जारी है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर जब झांसी से आगरा जाने वाली ट्रेन के आने का समय था, तभी यह शॉर्ट सर्किट हुआ। तार आपस में टकराने के कारण चिंगारियां आतिशबाजी की तरह फैल गईं।

मरम्मत के बाद बहाल हुई सप्लाई

घटना के तुरंत बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। वायरलेस के जरिए बिजली सप्लाई बंद कराकर मरम्मत का काम शुरू किया गया। कुछ देर बाद तारों को ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई। रेलवे प्रशासन ने इस घटना का वीडियो भी संज्ञान में लिया है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की