ग्वालियर में पांच साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का हमला, कंधे में काटकर घसीटा, लोगों ने बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे एक पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के कंधे को अपने जबड़ों में दबा लिया और उसे घसीटने लगा। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से मासूम को बचाया जा सका। यह घटना सोमवार सुबह महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ इलाके की है।

अस्पताल में भर्ती, हाथ पर आए टांके

घायल बच्चे को तत्काल जयारोग्य अस्पताल (JAH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके कंधे और हाथ के घावों पर टांके लगाए। बच्चे के पिता लाखन सिंह ने बताया कि हमला करने वाला कुत्ता पागल स्वभाव का है और गली में अक्सर घूमता रहता है। घटना के बाद से बच्चा बेहद दहशत में है।

घटना का विवरण

लखन सिंह का पांच वर्षीय बेटा कृष्णा कक्षा पहली का छात्र है। सोमवार सुबह हल्की बारिश के बीच कृष्णा घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी एक आवारा कुत्ता अचानक उस पर टूट पड़ा और उसके कंधे को काटकर उसे दरवाजे से नीचे सड़क तक घसीट ले गया। कृष्णा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्ते को भगाकर बच्चे को छुड़ाया।

कुत्ता पहले भी कर चुका है हमला

परिजनों ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी इलाके के बच्चों पर हमला कर चुका है, लेकिन अब तक इसे पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'