,

सावधान! चप्पल में छुपा सांप, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 41 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मंजू प्रकाश की मौत सांप के काटने से हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सांप उनके घर के बाहर रखी क्रॉक्स चप्पल में छुपा हुआ था।

जूस लेने निकले थे बाहर

मिली जानकारी के अनुसार, मंजू प्रकाश पिछले कुछ दिनों से घर से ही काम कर रहे थे और छुट्टी पर थे। रविवार दोपहर वे अपनी मां के लिए जूस लेने घर से बाहर निकले। उन्होंने बाहर रखी चप्पल पहनी और जूस का पैकेट लाकर मां को दे दिया। इसके बाद वे अपने कमरे में आराम करने चले गए। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि चप्पल में कोई जहरीला सांप छुपा हुआ है।

पैर में संवेदना न होने के कारण पता नहीं चला काटने का

परिवार के मुताबिक, मंजू कुछ समय पहले एक हादसे का शिकार हुए थे, जिससे उनके पैर की संवेदना लगभग खत्म हो गई थी। इसी कारण उन्हें सांप के काटने का दर्द महसूस ही नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद पास में निर्माण कार्य कर रहे मजदूर ने चप्पल में सांप देखा और परिवार को इसकी जानकारी दी।

कमरे में मिला बेसुध शव

जब मां उन्हें देखने कमरे में गईं तो मंजू के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चप्पल से निकाला गया सांप भी उसी समय मृत पाया गया।

सांपों का प्रजनन काल, सतर्क रहें

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सांपों का प्रजनन काल चल रहा है। इस दौरान वे भोजन और गर्माहट की तलाश में अक्सर घरों के आसपास आ जाते हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि जूते-चप्पल पहनने से पहले हमेशा उन्हें अच्छी तरह झाड़ें और देखें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप खेत में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन अचानक