‘राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी से सीखने की जरूरत’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसा क्यों कहा? जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। जहां वो अलग-अलग जगहों पर भारतीय समुदाय के लोगों से मिल रहे हैं। उन्हें संबोधित भी कर रहे हैं। अपने भाषण में राहुल बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वाशिंगटन डीसी में दिए गए अपने बयान को लेकर राहुल काफी चर्चा में हैं। वहां उन्होंने केंद्र की मौजूदा बीजेपी सरकार और संघ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भारतीय संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी से सीख लेने की बात कही है।

शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “राहुल जी नेता प्रतिपक्ष हैं, नेता प्रतिपक्ष का पद जिम्मेदारी का पद है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं जब अटल बिहारी जी नेता प्रतिपक्ष थे तब कई मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व अटल जी करते थे। देश के बाहर कभी भी विपक्ष के नेताओं ने देश की छवि खराब करने की कोशिश नहीं की… वे(राहुल गांधी) विरोध करते करते देश का ही विरोध करने लगे हैं, देश बाहर कांग्रेस और भाजपा नहीं होती, देश के बाहर भारत होता। लगातार राहुल गांधी देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और देश की छवि खराब करना देशद्रोह के अंतर्गत ही आता है…”

राहुल ने क्या कहा?

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन, डी.सी. में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चुनावों से पहले, हम इस विचार पर जोर देते रहे कि संस्थाओं पर कब्ज़ा कर लिया गया है… आरएसएस ने शिक्षा प्रणाली पर कब्ज़ा कर लिया है। मीडिया और जांच एजेंसियों पर कब्ज़ा कर लिया है। हम यह कहते रहे लेकिन लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था… मैंने संविधान को आगे रखना शुरू किया और मैंने जो कुछ भी कहा था, वह अचानक से फूट पड़ा… गरीब भारत, उत्पीड़ित भारत, जिसने यह समझ लिया कि अगर संविधान खत्म हो गया तो पूरा खेल खत्म हो जाएगा… गरीब लोगों ने गहराई से समझ लिया कि यह संविधान की रक्षा करने वालों और इसे नष्ट करने वालों के बीच की लड़ाई है…

राहुल ने चुनाव आयोग को कटघरे में किया खड़ा

उन्होंने आगे कहा, जाति जनगणना का मुद्दा भी बड़ा हो गया… ये चीजें अचानक एक साथ आने लगीं… मुझे नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव में भाजपा 246 के करीब थी। उनके पास बहुत बड़ा वित्तीय लाभ था। उन्होंने हमारे बैंक खाते बंद कर दिए थे… चुनाव आयोग वही कर रहा था जो वे चाहते थे। पूरा अभियान इस तरह से बनाया गया था कि नरेंद्र मोदी देश भर में अपना काम करें। जिन राज्यों में वे कमज़ोर थे, उन्हें उन राज्यों से अलग तरीके से डिज़ाइन किया गया था जहां वे मज़बूत थे। मैं इसे स्वतंत्र चुनाव के रूप में नहीं देखता। मैं इसे नियंत्रित चुनाव के रूप में देखता हूं।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

महूँ में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस; मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य नेता उपस्थित

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया महूँ : पातलपानी स्थल पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी

महूँ में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस; मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य नेता उपस्थित

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया महूँ : पातलपानी स्थल पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी

‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का सरगना कहां छिपा? इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस इंटरस्टेट ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का पूरा नेटवर्क उजागर करने

धार के लालबाग परिसर में जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत धार: जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन बड़ी

नौगाम थाने में इतना बड़ा धमाका कैसे हुआ? डीजीपी ने बताई पूरी घटना

श्रीनगर: नौगाम थाना परिसर में 14 नवंबर की रात हुआ भीषण विस्फोट

बिहार चुनाव 2025: यादव उम्मीदवारों, महिलाओं और जिलावार प्रदर्शन से जुड़े अहम आंकड़े

बिहार: विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के बाद अब विस्तृत

करिश्मा कपूर की बेटी की फीस का विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा—’अदालत को ड्रामा का मंच न बनाएं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति संजय कपूर की करोड़ों

54 लाख रुपए न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, अमजद पठान पर लगाया गंभीर आरोप

रिपोर्ट: सत्यनारायण बैरागी मंदसौर: जिले के सुवासरा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक

बिजली कनेक्शन काटा गया तो शख्स ने उठा लिया अजीब कदम, आधा शहर अंधेरे में डूबा

केरल: कासरगोड जिले में एक व्यक्ति ने बिजली विभाग से नाराज़ होकर

अमेरिका ने कई आयातित वस्तुओं पर शुल्क हटाए

दुनिया भर से आने वाले दर्जनों उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ से

एक करोड़ 69 लाख का स्टेडियम ढाई से तीन साल में हुआ खंडहर

रिपोर्ट - अभिषेक तिवारी गंजबासौदा: के ग्राम रजोदा में बना नया खेल

भोपाल में युवक घर में बना रहा था जाली नोट

पिपलानी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने

अभिनेता अरशद वारसी की मां से जुड़ी भावुक याद

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने अपनी मां के अंतिम दिनों से जुड़ा

बिरसा मुंडा जयंती पर नगर पालिका परिषद बिजुरी में हुआ भव्य कार्यक्रम

Report: Punit sen अनूपपुर। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर नगर पालिका

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, भाजपा मुख्यालय में विजय उत्सव

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से विजय के उपरांत

सीआईएसएफ मे दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 1719 आरक्षकों ने 43 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद ली राष्ट्र सुरक्षा की शपथ

बड़वाह: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बड़वाह (मध्य प्रदेश)

अमित भंगेल के विवादित बयान पर सिंधी समाज आक्रोशित, पुतला दहन कर जताया विरोध

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे रतलाम। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना से जुड़े अमित बघेल (उर्फ

जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न

जनजातीय समाज के रोग एवं होम्योपैथी की भूमिका पर विशेषज्ञों ने रखे

वार्ड क्रमांक-25 में नगर निगम अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों का भव्य-भूमिपूजन

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जी ने कहा कि वार्ड-25 के चहुँमुखी