हापुड़ में कलयुगी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, जमीन विवाद बना वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश बेटे ने अपने 82 वर्षीय पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की जड़ में जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


शराब पिलाकर विवाद की शुरुआत

सूत्रों के अनुसार, आरोपी बेटे ने पहले अपने पिता को शराब पिलाई। इसके बाद दोनों के बीच खेत में बुवाई और जमीन के हिस्से को लेकर बातचीत शुरू हुई। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में अपने पिता पर तमंचे से गोलियां दाग दीं।

गंभीर रूप से घायल पिता को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य जुटाए गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

एडिशनल एसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि 82 वर्षीय बुजुर्ग को उनके बेटे अजीत ने गोली मारी। पिता को दो गोलियां लगीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार से पूछताछ की है।


हिस्ट्रीशीटर है आरोपी बेटा

जांच में सामने आया है कि आरोपी अजीत हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी दो-तीन बार जेल जा चुका है और हाल ही में परिवार की जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद ही हत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश