,

इंदौर मुक्तिधाम में अस्थि संचय के दौरान तांत्रिक क्रिया का आरोप, परिजन भड़के

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: रामबाग मुक्तिधाम में शुक्रवार सुबह हंगामा मच गया, जब जैन समाज के लोगों ने अस्थि संचय के दौरान संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दाह स्थल पर शराब की बोतल, अंडे और सिंदूर रखे मिले, जिससे परिजनों को तांत्रिक क्रियाओं की आशंका हुई।

परिजनों का आरोप

मृतक का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 4 बजे किया गया था। शुक्रवार सुबह जब मृतक के दामाद सन्नी और अन्य परिजन अस्थि संचय के लिए पहुंचे, तो दाह स्थल पर 15 से 20 अंडे, शराब की बोतल और सिर की कुछ हड्डियां गायब पाईं। सन्नी का कहना है कि उन्हें शक है कि ये हड्डियां दाह संस्कार के बाद किसी तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल की गई हों। उन्होंने इसे बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला बताया।

मुक्तिधाम कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने सफाईकर्मी को बुलाकर तुरंत सफाई करवाई। हालांकि, परिजनों का कहना है कि कर्मचारियों ने इस मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज धुंधली होने के कारण स्पष्ट नहीं दिख रही हैं। परिजन प्रबंधन से साफ फुटेज उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस में शिकायत का इरादा

सन्नी ने कहा कि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इस कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी अन्य शवदाह के दौरान ऐसी संदिग्ध घटनाएं दोबारा न हों।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…