राजा रघुवंशी हत्याकांड: 1 सितंबर को पेश होगा चालान, सबूत जुटाने इंदौर पहुंची मेघालय पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मेघालय पुलिस 1 सितंबर को शिलॉन्ग कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में जांच टीम मंगलवार देर शाम इंदौर पहुंची। यहां पुलिस मोबाइल दुकानदारों से पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों के इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन से जुड़े आखिरी सबूत जुटाए जा सकें।

मोबाइल दुकानदारों से होगी पूछताछ

पुलिस के पास तीन मोबाइल हैं, जिनके बिल और दुकानदारों की जानकारी भी जुटाई गई है। माना जा रहा है कि बुधवार को टीम इन दुकानदारों से बयान दर्ज करेगी।

सोनम के लिए नियुक्त हुआ वकील

इस समय सभी आरोपी जेल में हैं। फिलहाल किसी आरोपी की ओर से निजी वकील सामने नहीं आया है। हालांकि, राजा रघुवंशी के परिजनों का कहना है कि सोनम के परिवार ने उसके लिए वकील नियुक्त कर दिया है। परिजन के मुताबिक, उनके वकील को चालान पेश होने की आधिकारिक सूचना मिल चुकी है और वे आरोपियों की जमानत का विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी जमानत याचिका दायर हुई थी, जिसे परिजनों के विरोध के बाद खारिज कर दिया गया।

शादी के 11 दिन बाद हुआ था कांड

राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। 22 मई को वे सोहरा घूमने निकले और एक्टिवा किराए पर ली। 24 मई से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा था। इसके बाद 27 मई से खोजबीन शुरू हुई, लेकिन खराब मौसम की वजह से तलाशी अभियान कई बार रुका। अंततः 2 जून को राजा का शव खाई में मिला।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि

3 जून को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की मौत सामान्य नहीं, बल्कि धारदार हथियार (पेड़ काटने वाला औजार) से हमला कर हत्या की गई थी।

गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम

हत्या के बाद सोनम फरार हो गई थी। 9 जून को वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर पुलिस के हत्थे चढ़ी। इसके बाद मामले में कई परतें खुलीं और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से तीन को जमानत मिल चुकी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध