,

जिले की बिजली व्यवस्था को नई ताकत: कवर्धा में 340 करोड़ की सौगात

New strength to the electricity system of the district: A gift of Rs 340 crore in Kawardha

2500 से अधिक ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे

कवर्धा जिले में बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को बेहतर एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। आरडीएसएस योजना के तहत 340 करोड़ रुपये की लागत से बिजली नेटवर्क को सुदृढ़ करने का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजय शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

2,500 से अधिक ट्रांसफार्मर लगेंगे

बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में 2,500 से अधिक नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

  • अब तक 539 ग्रामों में पोल और केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है।
  • 5,270 से अधिक नए पोल लगाए गए हैं।
  • फीडर सेग्रिगेशन और एलटी लाइन सुधार कार्य में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

गुणवत्ता पर होगा विशेष जोर

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि पोल और ट्रांसफार्मर की मजबूती व गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा। कार्य टिकाऊ और स्थायी होने चाहिए ताकि भविष्य में दोबारा समस्याएं न उत्पन्न हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गुणवत्ता की बाहरी समीक्षा कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएं

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की बिजली संबंधी समस्याओं को उठाया। उपमुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO