,

उपराष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी ने राधाकृष्णन के समर्थन की अपील की, विपक्ष ने दिया जवाब

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। एनडीए ने अपने उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का नाम आगे किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में सभी सांसदों और विपक्षी दलों से अपील की कि वे राधाकृष्णन को समर्थन दें।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सी.पी. राधाकृष्णन का परिचय कराया। एनडीए सांसदों और सदन के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों से भी बातचीत की जा रही है ताकि सहमति से उपराष्ट्रपति का चुनाव हो।”


विपक्ष की प्रतिक्रिया

एनडीए की ओर से राधाकृष्णन के नामांकन के बाद विपक्षी दलों की ओर से भी बयान आने लगे।

  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “INDIA गठबंधन के नेताओं ने भी मिलकर फैसला लिया है। बहुत जल्द उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जाएगा।”
  • एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा, “वे बेहद सरल स्वभाव के और अनुभवी व्यक्ति हैं। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है। दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। सबसे खास बात यह है कि इस चुनाव में तमिलनाडु को भी प्रतिनिधित्व मिल रहा है, जो स्वागत योग्य है।”
  • वहीं, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई विपक्षी बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि, “INDIA गठबंधन जो भी निर्णय लेगा, हम उसी के साथ रहेंगे।”

आगे क्या?

एनडीए ने पहले ही राधाकृष्णन के नाम पर सभी सहयोगी दलों की सहमति बना ली है। वहीं, विपक्षी गठबंधन आज अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करने वाला है। अब देखना होगा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला एकतरफा होगा या विपक्ष कड़ा मुकाबला पेश करेगा।

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…