,

ग्वालियर में छात्रा की संदिग्ध मौत, तंत्र-मंत्र की आड़ में प्रताड़ना का शक; पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। शहर के खल्लासीपुरा इलाके में 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम रौनक पाल, पुत्री सुनील पाल बताया गया है। सोमवार को घर पर उसकी मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची की मौत सामान्य बीमारी से नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र की कुप्रथाओं के चलते हुई है।

पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर अंतिम संस्कार रोक दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। शुरुआती जांच में बच्ची के पेट पर गर्म छड़ से जलाने और शरीर पर चोटों के ताजे निशान पाए गए हैं।


परिजन बोले – बीमारी से हुई मौत

परिवार का कहना है कि रौनक पिछले 15 दिनों से लगातार बुखार से पीड़ित थी। इलाज कराने के बावजूद उसे आराम नहीं मिला और सोमवार को उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। इसी के बाद परिजन उसे श्मशान घाट ले गए थे।

लेकिन पुलिस को एक गुप्त कॉल पर जानकारी मिली थी कि बालिका पर तांत्रिक विधियां की गई थीं और उसी वजह से उसकी मौत हुई।


तांत्रिक पर गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार, परिजन ने किसी रिश्तेदार की सलाह पर एक तांत्रिक को बुलाया था। तांत्रिक ने बच्ची को ‘भूत-प्रेत का साया’ बताकर तथाकथित इलाज शुरू किया। आरोप है कि इसी दौरान उसने पेट पर गर्म छड़ रखकर जलाया और डंडे व झाड़ू से उसकी पिटाई की।

पुलिस जांच में मृतका के शरीर पर पिटाई और जलाने के ताजे निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना के चलते ही छात्रा की जान गई।


पुलिस का बयान

इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर ने बताया कि खल्लासीपुरा इलाके की 14 वर्षीय बच्ची की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP