इंदौर में सोशल मीडिया से दोस्ती के बाद रेप: शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी के फोन से मिली कई लड़कियों की चैट और वीडियो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: खजराना इलाके में एक 24 वर्षीय युवती ने अपने परिचित युवक पर बलात्कार और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उससे शादी करने के नाम पर लगातार ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाल रहा था। जब उसने इंकार किया तो युवक ने उसे डराने-धमकाने के साथ ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती

पीड़िता, जो केयरटेकर का काम करती है, ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी जान-पहचान अर्पित भलराय (निवासी संजीव नगर, खजराना) से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। अर्पित ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया और अगले ही दिन उसे मिलने बुलाकर अपने घर ले गया। वहीं पर उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार अलग-अलग जगहों पर उसे ले जाकर संबंध बनाता रहा।

युवती का कहना है कि उसने अर्पित को शुरू से ही अपनी शादीशुदा होने की बात बताई थी, लेकिन आरोपी ने इसे नज़रअंदाज़ कर जल्द शादी करने का आश्वासन दिया।

धर्म परिवर्तन की शर्त पर शादी

कुछ समय बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अर्पित ने कहा कि शादी तभी होगी जब वह ईसाई धर्म अपनाएगी। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि उसके पास मौजूद वीडियो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, आरोपी के दोस्तों ने भी युवती को धर्म बदलकर शादी करने पर 5 लाख रुपये देने का लालच दिया।

हिंदू संगठन की मदद से हुआ खुलासा

पीड़िता ने मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन के नेता मानसिंह राजावत को दी। आरोप है कि जब अर्पित को पकड़ा गया तो उसके मोबाइल से कई हिंदू लड़कियों की चैट और आपत्तिजनक वीडियो मिले।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर अर्पित भलराय के खिलाफ बलात्कार, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन