,

इंदौर में हिस्ट्रीशीटर ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 13.89 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात बदमाश को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 13.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह युवक दर्जनभर से ज्यादा मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। टीम ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ ही देर में दबोच लिया गया।

आरोपी की पहचान

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुमित उर्फ सरदार धनुक (25), निवासी कुलकर्णी भट्टा, परदेशीपुरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि वह पहले से ही एक हिस्ट्रीशीटर है और कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

नशे का धंधा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे यह मादक पदार्थ कहां से मिलता था और वह किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…