रामानुजगंज: खाद और KCC ऋण भुगतान को लेकर किसानों का धरना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ramanujganj: Farmers protest over fertilizer and KCC loan payment

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चांदनी चौक (भारत माता चौक) में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।

किसानों की दोहरी मार

किसानों ने बताया कि

  • सहकारी समितियों में खाद की अनुपलब्धता के कारण वे बाजार से ऊंचे दाम पर खाद खरीदने को विवश हैं।
  • वहीं, केसीसी ऋण की नगद राशि नहीं मिलने से भी वे परेशान हैं।

रामानुजगंज की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर शाखा के भवरमल समिति में पंजीकृत लगभग 2464 किसानों में से 627 किसानों को KCC ऋण स्वीकृत किया गया है।
लेकिन, इनमें से 150 से अधिक किसान चेक लेकर भटक रहे हैं, जिन्हें अब तक नगद भुगतान नहीं मिला है।

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

  • उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान में देरी के कारण किसान समय पर खाद नहीं खरीद पा रहे हैं, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं।
  • किसानों की आजीविका, बच्चों की पढ़ाई, विवाह और इलाज जैसी जरूरतें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
  • कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम और सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।
  • साथ ही, NH-343 की खस्ता हालत पर भी कड़ी नाराजगी जताई।

किसानों ने दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ, तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे।

राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल महामहिम रमथ डेका के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला