धमतरी: नगर निगम के कथित डीजल घोटाले पर गरमाई सियासत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhamtari: Politics heats up over the alleged diesel scam of the Municipal Corporation

रिपोर्टर: वैभव चौधरी
धमतरी नगर निगम में सामने आए कथित डीजल घोटाले ने शहर की राजनीति को गर्मा दिया है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है और मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है।

कांग्रेस का आरोप: खराब गाड़ियों के नाम पर डीजल जारी

कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया था कि नगर निगम में बड़े पैमाने पर डीजल घोटाला हुआ है। उनका कहना था:

  • जो गाड़ियां चार से पांच महीने से खराब होकर गैराज में खड़ी थीं, उनके नाम से भी डीजल जारी किया गया।
  • नगर निगम से जारी डीजल पर्ची में एक मोटरसाइकिल का नंबर तक दर्ज मिला।

कांग्रेस का दावा है कि यह नगर निगम में वित्तीय गड़बड़ी का स्पष्ट प्रमाण है।

भाजपा का पलटवार

इन आरोपों पर भाजपा पार्षद 31 जुलाई को कोतवाली थाना पहुंचे और कांग्रेसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वे तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

कांग्रेसियों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

शुक्रवार को कांग्रेसी भी कोतवाली थाना पहुंचे और डीजल घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए टीआई को आवेदन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

मामला तूल पकड़ता जा रहा

नगर निगम का यह कथित डीजल घोटाला अब सियासी रंग ले चुका है। एक ओर कांग्रेस इसे भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बता रही है, तो दूसरी ओर भाजपा इसे बेबुनियाद बता रही है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या सच सामने आता है।

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से