,

सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार, कटनी वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने सरकार से पूछा सवाल…

Katni Viral Video

मध्यप्रदेश के कटनी में पुलिस ने एक दलित महिला और नाबालिग की पिटाई का ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक जीआरपी महिला टीआई महिला और नाबालिग लड़के को बुरी तरह डंडे से पीट रही है। यही नहीं कई पुलिसकर्मी भी जमकर डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश सरकार पर जमकर हमलावर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कटनी पहुंचे है। जहां वे दलित पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। वहीं, कटनी जिला कलेक्टर ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह जिले में किसी भी तरह के जुलूस और प्रदर्शनी पर रोक लगा दी है।

जीतू पटवारी ने कही ये बात
कटनी के जीआरपी थाने में एक महिला और नाबालिग पर कथित हमले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “एक 60 वर्षीय महिला को थाने के अंदर पीटा गया क्योंकि वह दलित थी? एक 15 वर्षीय लड़के को इसलिए पीटा गया क्योंकि वह दलित परिवार से था। अब मध्य प्रदेश की क्या छवि है? यह दलितों पर अत्याचार की राजधानी बन गया है। क्या संदेश जा रहा है? यह भाजपा की असली सोच और कामकाज को दर्शाता है जो बाबासाहेब अंबेडकर और दलितों के दमन के खिलाफ है। इस पर सीएम और सरकार चुप क्यों हैं? गृह मंत्री का क्या कहना है?”

रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पीटने की घटना बताती है कि मध्य प्रदेश में दलितों का जीवन सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं। सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…