,

राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन से खदेड़ा

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP CONGRESS

राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया। जहां पर हजारों की संख्या में कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रही। महिला कांग्रेस ने नारी न्याय आंदोलन के रूप में प्रदेश में महिलाओं के मुद्दों को उठाया। बाद में वे राजभवन की ओर बढ़ीं। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो महिलाओं ने बैरिकेड तोड़कर राजभवन की ओर दौड़ लगा दी। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

विभा पटेल ने कही ये बात
वहीं, महीला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि आज महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। दूसरी बात यह है कि महिला आरक्षण बिल पास किया गया, कब लागू होगा यह किसी को नहीं पता। हमारी यह मांग है कि शीघ्र ही जनगणना कराकर महिला आरक्षण बिल पास कराया जाए और इस को लागू कराया जाए ताकि महिलाओं को अधिकार मिले। महिलाओं को सुरक्षा दी जाए और इसके साथ-साथ लाडली बहन परेशान है जिनके नाम काटे जा रहे हैं उनके नाम जोड़े जाएं और महिला के खाते में 1 लाख रुपए डाले जाएं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से