बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले– चुनाव बहिष्कार पर हो सकती है गंभीर चर्चा, सभी विकल्प खुले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली – बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया में “खुल्लमखुल्ला बेईमानी” का आरोप लगाते हुए चुनाव बहिष्कार की संभावना जताई है। उनका कहना है कि अगर चुनाव आयोग ही पक्षपात करेगा और गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से हटाएगा तो चुनाव का क्या औचित्य रह जाता है।

तेजस्वी ने साफ किया कि वह इस विषय पर महागठबंधन के सभी घटक दलों से बातचीत करेंगे और अगर ज़रूरत हुई तो बहिष्कार का फैसला भी संभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ही सीटों का बंटवारा तय कर दिया गया है और मतदाता सूची में लाखों नाम बिना वजह हटा दिए गए हैं।

विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के बयान का समर्थन किया है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अगर मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर नामों की कटौती होती है, तो पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने भी सभी विकल्प खुले रखने की बात कही।

पप्पू यादव ने तेजस्वी के बयान को “आखिरी विकल्प” बताते हुए कहा कि यदि सभी रास्ते बंद हो जाते हैं, तो विपक्षी सांसद सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं।

सत्तापक्ष का पलटवार

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी का यह बयान सुप्रीम कोर्ट की 28 जुलाई को होने वाली सुनवाई को प्रभावित करने की कोशिश हो सकता है। उन्होंने इसे एक तरह की “धमकी” बताया।

बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि वह चुनावी हार को देखते हुए मैदान छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी परिवारवाद पर निशाना साधा और कहा कि अब बिहार की राजनीति जाति और वंशवाद के दायरे से बाहर निकल रही है।

एलजेपी सांसद शांभवी चौधरी ने बयान को हार की भूमिका करार दिया और कहा कि विपक्ष पहले से ही बहाने बना रहा है ताकि हार के बाद उसे जस्टीफाई कर सकें।

रामदास अठावले ने कहा कि बहिष्कार की बात करके तेजस्वी अपनी हार को पहले ही स्वीकार कर चुके हैं और चुनाव आयोग के निर्णय का सम्मान होना चाहिए।

अन्य दलों की प्रतिक्रिया

आरजेडी सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यशैली बांग्लादेश के आयोग जैसी हो गई है और यदि ऐसा चलता रहा तो राजनीतिक दलों के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा।

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने भी मतदाता सूची से नाम हटाने पर आपत्ति जताई और इसे असंवैधानिक करार देते हुए कार्रवाई पर रोक की मांग की।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime