,

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महारानी अस्पताल में पौधरोपण

Plantation in Maharani Hospital under the campaign 'One tree in the name of mother'

संवाददाता – मनोज जंगम

जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर में बुधवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बस्तर कलेक्टर हरीश एस द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अस्पताल परिसर में कुल 121 पौधे लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण को हराभरा बनाएगी, बल्कि अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भी स्वच्छ वायु और शांत वातावरण प्रदान करेगी।

कलेक्टर हरीश एस ने जिले के सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे आगे आकर इस अभियान में भाग लें और अस्पताल परिसर में “अपनी मां के नाम एक पेड़” जरूर लगाएं।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अस्पताल कर्मी, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने इस नेक मुहिम की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण सुधारना है, बल्कि मातृत्व और प्रकृति को जोड़ने की एक भावनात्मक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। बस्तर जिले में इस तरह की पहल से पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में नई चेतना जागृत हो रही है।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक