,

पुणे के धनकवड़ी में आधी रात का आतंक, 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़, दो नागरिक घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Midnight terror in Dhankawadi, Pune, more than 20 vehicles vandalized, two civilians injured

रिपोर्ट- सुनील शिरसाट

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार देर रात अराजकता और दहशत का माहौल देखने को मिला। धनकवड़ी इलाके में तीन अज्ञात युवकों ने केशव कॉम्प्लेक्स, सरस्वती चौक और नवनाथ नगर में खड़े वाहनों पर जमकर कहर बरपाया। इन उपद्रवियों ने करीब 2 घंटे तक इलाके में तांडव मचाते हुए 15 ऑटो रिक्शा, 3 कारें, 2 स्कूल बसें और 1 टेम्पो के शीशे तोड़ दिए। यह घटना 23 जुलाई की रात 11:45 बजे से लेकर 1 बजे तक की बताई जा रही है।

सहकार नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में जब कुछ स्थानीय लोगों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, तो उन्हें पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से वाहनों पर हमला किया। जिन वाहनों में तोड़फोड़ की गई, वे अधिकतर सड़क किनारे या सोसायटी परिसर में खड़े थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Midnight terror in Dhankawadi, Pune, more than 20 vehicles vandalized, two civilians injured

घटना की सूचना मिलते ही सहकार नगर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) और अन्य पुलिस इकाइयाँ आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

इस पूरी वारदात ने स्थानीय निवासियों को हिला कर रख दिया है। लोग डरे और सहमे हुए हैं और उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

हाईलाइट्स

पुणे के धनकवड़ी में 20 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़

अज्ञात बदमाशों ने 15 रिक्शा, 3 कार, 2 स्कूल बस और 1 टेम्पो को बनाया निशाना

दो नागरिकों पर हमला, अस्पताल में भर्ती

सहकारनगर पुलिस कर रही जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

इलाके में दहशत, लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा