उधम सिंह नगर में बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला: स्कूल को मदरसा दिखाकर लाखों की छात्रवृत्ति हड़पी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big scholarship scam in Udham Singh Nagar: Scholarship worth lakhs snatched by showing school as madrasa

सीएम धामी ने दिए SIT जांच के आदेश

रिपोर्ट: विशाल शर्मा, किच्छा, उधम सिंह नगर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक चौंकाने वाला छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया है, जिसने न केवल प्रशासन को सकते में डाल दिया है बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चाओं का विषय बन गया है। सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय किच्छा, जो कि एक अर्द्ध सरकारी हिंदी माध्यम स्कूल है, उसे कागजों में मदरसा दर्शाकर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति हड़प ली गई।

इस स्कूल के प्रबंधन में आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। बताया जा रहा है कि साल 2021-22 और 2022-23 के बीच जिले में 456 छात्रवृत्ति आवेदन संदिग्ध पाए गए, जिनमें अकेले इस स्कूल के नाम पर 154 मुस्लिम छात्र-छात्राओं के नाम दर्ज थे। यही नहीं, कागजों में स्कूल का संचालन मोहम्मद शारिक और अतीक नाम के व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था।

विद्यालय प्रशासन ने जताई नाराज़गी
विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह ने बताया कि,

“हमें इस पूरे घोटाले की जानकारी 19 अप्रैल 2025 को उस समय हुई, जब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी जांच के लिए विद्यालय पहुंचे। उन्होंने जब 9वीं और 10वीं के छात्रों का हवाला दिया, तब हमने स्पष्ट किया कि हमारा विद्यालय केवल 6वीं से 8वीं तक चलता है। हमने अपने रजिस्टर और अन्य दस्तावेज दिखाए और एक लिखित पत्र भी सौंपा। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से भी जांच टीम आई थी, जिनको हमने पूरे साक्ष्य प्रस्तुत किए।”

प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि,

“हमारे विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश की गई है। फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति लेने वाले और उनके साथ मिलीभगत करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।”

सीएम धामी ने दिए SIT जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस गंभीर घोटाले को संज्ञान में लेते हुए मामले की SIT जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय की निगरानी में जांच कर रहे सीडीओ दिवेश शाशनी ने बताया कि,

“जांच प्रारंभिक चरण में है। जिन स्कूलों के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है, उन सभी से रिपोर्ट ली जा रही है और दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है।”


यह छात्रवृत्ति घोटाला न केवल सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि फर्जीवाड़ा करने वाले किस हद तक जा सकते हैं। अब सभी की निगाहें SIT जांच पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि किसकी मिलीभगत से यह घोटाला अंजाम तक पहुंचा और कौन-कौन होंगे इस साजिश के असली गुनहगार।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल