,

पीएम मोदी ने 11 लाख लखपति दीदी को बांटा प्रमाण पत्र, जलगांव में हुआ सम्मेलन

lakhpati didi sammelan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे, जहां उन्होंने लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 11 लाख लखपति दीदी को प्रमाण पत्र बांटे। सम्मेलन में पहुंचते ही पीएम मोदी का महिलाओं ने आरती उतारकर स्वागत किया फिर पीएम मोदी ने खुद भी महिलाओं की आरती उतारी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहन सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए। सम्मेलन में पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतारकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन के दौरान 11 लाख लखपति दीदी को सर्टिफिकेट बांटे, जिन्होंने उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति दीदी बनने के मुकाम को हासिल किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त कर रही है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रही हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान जब मैं आपके पास आया था, तो मैंने वादा किया था कि हमें 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। इसका मतलब है कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में काम करती हैं और उनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक है। पिछले 10 साल में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी एक करोड़ बन गईं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पोलैंड के लोग, महाराष्ट्र के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। वहां की राजधानी में एक कोल्हापुर मेमोरियल है…पोलैंड के लोगों ने ये मेमोरियल, कोल्हापुर के लोगों की सेवा और सत्कार की भावना को सम्मान देने के लिए बनाया है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, पोलैंड की हज़ारों माताओं और बच्चों को कोल्हापुर के राज परिवार ने शरण दी थी।”

एक विवाह ऐसा भी सात की जगह लिए आठ वचन

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…