Assam Gangrape: न जानजे में हुए शामिल न क्रबिस्तान में दी जगह, आरोपी के मरने के बाद गांव वालों ने दी सजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Assam Gangrape

असम गैंगरेप का मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम कथित रूप से पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूद गया, जिससे मौत हो गई है। वहीं, दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर क्राइम सीन का पता लगाने के लिए ले जाया गया था जहां से आरोपी ने तालाब में कुदकर जान दे दी। करीब दो घंटे की तलाश के बाद शव बरामद कर लिया गया।

नागांव के एसपी स्वप्निल डेका ने बताया कि आरोपी को जब सुबह हाथों में हथकड़ी लगाकर अपराध स्थल पर ला जाया जा रहा था तो आरोपी ने पुलिकर्मियों को धक्का देकर वहां से भागने की कोशिश की और इस कोशिश में तालाब में कूद गया। इसके बाद तुरंत ही एसडीआरएफ को सूचना दी गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तालाब में तलाशी के लिए अभियान चलाया। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। सामूहिक दुष्कर्म के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

आरोपी के गांववालों ने शव को दफनाने से किया इनकार
आरोपी तफजुल इस्लाम के गांववालों ने उसके शव को दफनाने से इनकार कर दिया है। आरोपी बोरभेती गांव का निवासी था। गांववालों ने शनिवार की सुबह फैसला किया है कि आरोपी के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और न ही गांव का कोई व्यक्ति उसके जनाजे में शामिल होगा। गांववालों का कहना है कि तफजुल ने गांव का नाम बदनाम किया है। गांव के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में गांव की मस्जिद तक मार्च भी निकाला था।

नाबालिग से किया था दुष्कर्म
असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकल से आए तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी