,

यूपी सिपाही परीक्षा में नौ हजार अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर,जानिए क्या रही वजह?

UP Constable Recruitment Exam

सिपाही भर्ती 2024 के लिए शुक्रवार को जनपद में हुई परीक्षा में लगभग नौ हजार अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। हालांकि कुल उपस्थिति करीब 80 फीसदी रही। पहले दिन परीक्षा में कुल 36500 अभ्यर्थी शामिल हुए। अफसरों का दावा है कि दो पालियों में हुई परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई।

जनपद में कुल 63 केंद्रों पर परीक्षा की शुरुआत शुक्रवार से हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। जनपद में दोनों पालियों में से प्रत्येक में 22,872 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। इस तरह से पहले दिन कुल 45,744 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से लगभग 36500 के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि नौ हजार ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा के लिए हर केंद्र पर पांच पुलिसकर्मी तैनात रहे जबकि इनके पर्यवेक्षण के लिए दो एसीपी स्तर के अधिकारियों को लगाया गया था। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित एसीपी व थाना प्रभारी अपने-अपने सर्किल/क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। सिपाही भर्ती परीक्षा के नोडल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। आगे की परीक्षाएं भी इसी तरह शांतिपूर्वक कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।

कितने अभ्यर्थियों का जारी हुआ है एडमिट कार्ड

अधिकारियों की माने तो प्रयागराज में 2.28 लाख अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया है। प्रत्येक पाली में 22,872 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था अलग-अलग केंद्राें पर की गई है।

लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…