तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित, एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Air India

मुंबई से आने वाली एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद गुरुवार को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया है। एयर इंडिया की मुंबई-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट 657 को फिलहाल आइसोलेशन बे में रखा गया है और यात्रियों को निकाला जा रहा है।

विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बॉम्ब थ्रेट की जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, विमान में 135 यात्री सवार थे और धमकी किसने दी और अन्य सभी जानकारी मिलनी बाकी है।

एयर इंडिया प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि, ’22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट AI657 में एक विशेष सुरक्षा अलर्ट पाया गया। फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित रूप से उतारा गया है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच के लिए उसे एक दूरस्थ स्थान पर पार्क किया गया है।’

मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में गुरुवार को बम होने की धमकी मिली। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें 135 यात्री सवार थे और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी? मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया