जैम पोर्टल से हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress protests in Dhamtari against corruption through JAM portal

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

धमतरी। शहर के गांधी मैदान में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा था—जैम पोर्टल (GeM Portal) के माध्यम से सरकारी विभागों द्वारा की जा रही अनियमित और महंगी खरीद। कांग्रेस नेताओं ने इसे “खुलेआम भ्रष्टाचार” और “सरकार की मंशा का पर्दाफाश” बताया।

आदिवासी विकास विभाग में 32 हजार की जग खरीद का मामला गरमाया

जिला कांग्रेस नेता गौतम वाधवानी ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जैम पोर्टल से एक जग की कीमत 32 हजार रुपये बताकर खरीद की जा रही थी। इस मुद्दे को कांग्रेस ने जोरदार तरीके से उठाया, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के हस्तक्षेप से संबंधित टेंडर तत्काल निरस्त किया गया।

गौतम वाधवानी ने आरोप लगाया कि इस टेंडर में जिस फर्म का नाम दर्ज था, असल में वह फर्म अस्तित्व में ही नहीं है। अभनपुर की एक छोटी किराना दुकान को फर्जी तरीके से इसमें दर्शाया गया है, जिसे इस खरीद-फरोख्त की कोई जानकारी तक नहीं है।

1.5 लाख की वस्तु को 10 लाख में खरीदने का आरोप

प्रदर्शन में शामिल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर और शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ने दावा किया कि जैम पोर्टल के माध्यम से बाजार में डेढ़ लाख में उपलब्ध टीवी स्क्रीन और सीपीयू को 10 लाख रुपये में खरीदा जा रहा है। उन्होंने इसे “खुलेआम लूट” बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें जैम पोर्टल के माध्यम से हो रहे घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। साथ ही दोषी अधिकारियों और फर्जी फर्मों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की गई है।

जनता के पैसे की हो रही बर्बादी : कांग्रेस

प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा भ्रष्टाचार से भरी है। आम जनता के टैक्स के पैसे से महंगी खरीद कर घोटाले किए जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime