वेब सीरीज शेखर होम में आने के बाद मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा, जानिए रसिका दुग्गल ने क्या कहा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rasika Duggal

‘मिर्जापुर’ की बीना त्रिपाठी उर्फ रसिका दुग्गल की नई वेब सीरीज शेखर होम इन दिनों चर्चा में है। के के मेनन इसमें मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके पहले इन्होंने बॉलीवुड और ओटीटी के कई प्रोजेक्ट पर काम किया है। जिसको लेकर अब एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि वह एक समय पर, स्क्रीन पर रोने वाली के किरदार से थक गई थीं और अब उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार मिल रहे हैं।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक नए इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने उन दिनों को याद किया जब उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स में रोने के लिए टाइपकास्ट किया जाता था। रसिका ने बताया कि उन्हें जो स्क्रिप्ट मिलती थी, उसमें उनके कम से कम दो रोने वाले सीन होते थे। ‘एक समय था जब मैं स्क्रिप्ट को पीछे से पढ़ सकती थी और जान सकती थी कि आखिरी दस पन्नों में कम से कम दो रोने वाले सीन जरूर होंगे।’

रसिका दुग्गल ने OTT को दिया क्रेडिट
जब उनसे पूछा गया कि क्या स्क्रिप्ट्ल में उनके किरदारों के मामले में कुछ बदलाव हुए हैं, तो रसिका ने कहा कि उनके करियर में ‘थोड़ी-बहुत महिलाओं से जुड़ी घटनाएं घटी हैं।’ एक्ट्रेस ने ने अपनी सफलता का क्रेडिट हाल के दिनों में तेजी से बढ़े OTT को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों को वह रिलीज नहीं मिली जिसकी वह हकदार थीं।

रसिका दुग्गल की फिल्में
रसिका ने ‘मिर्जापुर’ का उदाहरण दिया कि अब वह अपने काम को दिखाने के लिए एक बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच बनाने में सक्षम हैं। ‘मिर्जापुर’ के अलावा, रसिका दुग्गल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘मंटो’ में दिखाई दीं, जिसमें उन्होंने उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाई। रसिका ने ‘दिल्ली क्राइम’, ‘मेड इन हेवन’, ‘ए सूटेबल बॉय’, ‘ओके कंप्यूटर’ और अन्य जैसी सीरीज में भी काम किया है।

Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर

Report by: Avinash Srivastwa Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम में पुरानी जीटी

Fire Incident: बोकारो के राम मंदिर मार्केट में भीषण आग, कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख

Fire Incident: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मार्केट में

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान शुरू, वार्ड 7 महुलडंगाल से हुई पहल

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर

Ramayana Spoiler: पहले भाग में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Spoiler: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर