,

Gurugram Bomb Threats: गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस बम स्क्वॉड दस्ता के साथ पहुंची

Gurugram Bomb Threats

Gurugram Bomb Threats: दिल्ली गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मॉल प्रबंधक के पास एक मेल आया जिसमें कहा गया कि मॉल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची बम स्क्वॉड दस्ता के साथ पहुंची और मॉल को खाली कराया गया।

एंबियंस मॉल प्रबंधन के पास जो मेल आया था उसमें लिखा था कि मैंने बिल्डिंग में बम प्लांट कर दिया है। बिल्डिंग के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा। कोई नहीं बच पाएगा। आपकी मौत होनी है। मैंने बिल्डिंग में बम इसलिए लगाया है क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है। इस हमले के पीछे पैगी और नोरा है।

नोएडा पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों की दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में विभिन्न स्थानों पर लगातार मॉल/ भीड़ भाड़ वाले स्थानों की चेकिंग कराई जा रही है। आज ईमेल की सूचना प्राप्त होने के उपरांत सुरक्षा के दृष्टिगत मॉल की सघनता से चेकिंग कराई गई है। किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। स्थिति सामान्य है। प्रथम दृष्टया हॉक्स कॉल प्रतीत हो रही है। सभी उच्च अधिकारी एवं अन्य टीम मौके पर मौजूद है। मॉल की समस्त गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

पुलिस ने मॉल कराया खाली
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पूरे मॉल को खाली करा दिया है। सारा स्टाफ और आम लोग मॉल के बाहर हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के मेल पहले भी आ चुके हैं। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि जांच चल रही है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…