,

PM मोदी के ‘कम्युनल’ वाले बयान पर BSP सुप्रीमो मायावती ने पढ़ाया धर्मनिरपेक्षता का पाठ, जानिए क्या कुछ कहा?

- Advertisement -
Ad imageAd image

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांप्रदायिक नागरिक संहिता वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए संविधान के हिसाब से धर्मनिरपेक्षता का पालन करना चाहिए यही सच्ची देश भक्ति और राजधर्म हैं। इन सबके साथ ही पूर्व सीएम की ओर से देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

मायावती ने केंद्र सरकार को पढ़ाया धर्मनिरपेक्षता का पाठ

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया और लिखा, पीएम द्वारा कल 15 अगस्त को लाल किले से बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा सभी धर्मों का एक-समान सम्मान के धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त की संवैधानिक व्यवस्था को ‘कम्युनल’ कहना क्या उचित? सरकार संविधान की मंशा के हिसाब से सेक्युलरिज्म का पालन करे यही सच्ची देशभक्ति व राजधर्म।

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, इतना ही नहीं बल्कि पीएम द्वारा देश की अपार गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्याओं पर इससे प्रभावित करीब सवासौ करोड़ लोगों में उम्मीद की कोई नई किरण नहीं जगा पाना भी कितना सही? लोगों के ‘अच्छे दिन’ कब आयेंगे?

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी साध चुकी हैं निशाना

बता दें कि इससे पहले BSP सुप्रीमो की ओर से एक दिन पहले यानी 15 अगस्त के मौके पर भी केंद्र और यूपी की योगी सरकार को घेरने को कोशिश की गई थी। उन्होंने 15 अगस्त को एक्स पर लिखा, 78वें स्वतंत्रता दिवस की देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन देश के लगभग 140 करोड़ गरीब मेहनतकश बहुजनों के लिए तभी विशेष होगा जब वे दरिद्रता से मुक्त अपना व अपने परिवार का जीवन खुश व खुशहाल पाएंगे।

आगे लिखा था, यह तभी संभव है जब केन्द्र व यूपी सरकार की सोच ‘हर हाथ को काम देने वाली’ सही संवैधानिक व सच्ची अम्बेडकरवादी होगी जैसा कि यूपी में चार बार रही बीएसपी की सरकार द्वारा कल्याणकारी राज्य के मिसाल के रूप में कार्य करके दिखाया गया। सरकार भावनात्मक मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान न भटकाए।

Chanakya Niti: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन अगस्त महीने की शुरुआत के

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Drug Overdose Case: संदिग्ध नशे से किसान की मौत, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़का गांव में 40 वर्षीय

फिर आमने-सामने होंगे India vs Pakistan, एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच

Mayawati ने योगी सरकार का जताया आभार, संत रविदास नगर का नाम बहाल होने पर कही बड़ी बात

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा