एयर इंडिया विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई, AAIB कर रही जांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। यह रिपोर्ट प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों और परिस्थितियों पर आधारित है।

गौरतलब है कि AI 171 विमान, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 297 लोगों की मौत हो गई थी। सिर्फ एक यात्री की जान बच सकी थी, जबकि बाकी यात्रियों की पहचान डीएनए सैंपल के जरिए की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। दुर्भाग्यवश, वे भी इस दुर्घटना में मारे गए। हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अगले दिन घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

सख्त सुरक्षा के निर्देश, एयरपोर्ट्स पर अलर्ट

हादसे के बाद से एयरपोर्ट्स और विमानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में हाल ही में सूरत एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को मधुमक्खियों के हमले का सामना करना पड़ा, जिससे उड़ान में देरी हुई।

यह फ्लाइट सूरत से जयपुर के लिए शाम 4:20 बजे रवाना होनी थी, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड विमान के लगेज गेट पर आ गया, जिससे न केवल लगेज चढ़ाने में दिक्कत आई, बल्कि यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। मधुमक्खियों को हटाने के लिए धुआं और बाद में फायर ब्रिगेड की मदद ली गई, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

जांच अभी जारी है

एयर इंडिया हादसे की जांच अभी जारी है और AAIB की फाइनल रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आगे किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया