इंदौर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार ने की आत्महत्या: पारिवारिक तनाव बना वजह, पत्नी को मनाने के बाद घर में लगाई फांसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | शहर के गांधी नगर इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार विकास सोलंकी (35) ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ समय से पारिवारिक तनाव और पत्नी से अनबन के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र के समर्थ सिटी की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कमरे में अकेले गए और बाहर नहीं लौटे

परिवार के अनुसार, विकास की पत्नी कुछ समय पहले उनसे अलग हो चुकी थी और इसी कारण वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। सोमवार को विकास ने पत्नी से बातचीत कर सुलह की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। दिनभर के काम के बाद वे रात में घर लौटे और थोड़ी देर परिजनों से बात करने के बाद अपने कमरे में चले गए।

रात को काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो देखा कि विकास पंखे से लटके हुए थे। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।


तीन बेटियों के पिता थे विकास

विकास सोलंकी के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। पड़ोसियों और मित्रों के अनुसार, वे एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे और सामाजिक तौर पर भी काफी सक्रिय रहते थे। हालांकि, पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव को लेकर वे हाल के दिनों में काफी उदास और चुपचाप रहने लगे थे।


पुलिस कर रही है जांच, परिजनों के बयान दर्ज होंगे

गांधी नगर थाना पुलिस ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार,

“मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जाएगी ताकि आत्महत्या की ठोस वजह सामने आ सके।”

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सटीक समय और अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।


दो दिन में दो मीडिया कर्मियों की मौत से मायूस मीडिया जगत

यह दुखद घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब मात्र दो दिन पहले ही शहर के समाजवाद नगर क्षेत्र में रहने वाले अमित बोडाने (32) नामक कंप्यूटर ऑपरेटर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वे भी एक स्थानीय मीडिया संस्थान से जुड़े थे और पारिवारिक विवादों के चलते मानसिक अवसाद में चल रहे थे।

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में