CA परीक्षा में ग्वालियर के हार्दिक और आर्ची ने किया कमाल, हार्दिक को मिली ऑल इंडिया 38वीं रैंक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2025 में आयोजित सीए फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इस बार ग्वालियर के होनहार विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर शहर का मान बढ़ाया है। खासकर डीडी नगर के हार्दिक गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक में 38वां स्थान हासिल कर मिसाल कायम की है।

हार्दिक की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे शहर में खुशी की लहर है। 22 वर्षीय हार्दिक के पिता राजीव गुप्ता ‘लक्ष्य सिक्योरिटी’ नाम से सिक्योरिटी एजेंसी संचालित करते हैं। हार्दिक ने केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूलिंग की है और इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष, विश्वास और समर्थन को दिया है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी ताकि एकाग्रता बनी रहे।

आर्ची मित्तल ने भी पहले प्रयास में पास की सीए फाइनल परीक्षा

ग्वालियर के महाराणा प्रताप नगर निवासी आर्ची मित्तल ने भी सीए फाइनल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सभी को गर्व महसूस कराया है। 24 वर्षीय आर्ची ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। आर्ची के पिता पवन मित्तल एक व्यापारी हैं और मां दीप्ति मित्तल ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया।

आर्ची ने बताया कि उन्होंने दिन में 8 से 10 घंटे की पढ़ाई को प्राथमिकता दी और सोशल मीडिया से दूर रहकर केवल ऑनलाइन क्लासेस के जरिए तैयारी की। उन्होंने अपनी स्कूलिंग रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी लिंक रोड से की और फिर एमएलबी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

मां के आंसुओं में छुपा गर्व

बेटी की इस सफलता से मां दीप्ति मित्तल की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने भावुक होकर कहा, “हमने आर्ची को कभी किसी चीज़ के लिए मजबूर नहीं किया। उसके सारे फैसले उसी के थे, हमने बस साथ दिया। लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वह पहले ही प्रयास में इतने बड़े मुकाम पर पहुंच जाएगी।”

CA बनने की प्रक्रिया क्या होती है?

सीए बनने के लिए तीन प्रमुख चरणों से गुजरना पड़ता है:

  1. फाउंडेशन लेवल – यह 12वीं के बाद होता है, जिसमें चार पेपर होते हैं।
  2. इंटरमीडिएट लेवल – इसमें दो ग्रुप में कुल 6 पेपर होते हैं। इसके बाद 2 साल की आर्टिकलशिप करनी होती है।
  3. फाइनल लेवल – इसमें भी दो ग्रुप में 6 पेपर होते हैं। जब छात्र यह परीक्षा पास कर लेते हैं और आर्टिकलशिप पूरी कर लेते हैं, तो ICAI उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में मान्यता देता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध