,

नरहरपुर: दुधावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

Narharpur: Big action by Dudhwa police, 6 accused arrested for gambling in the forest

कार-मोटरसाइकिल सहित नगदी जब्त

नरहरपुर, 26 जून 2025
दुधावा चौकी पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में जुआ खेलते 6 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश के पत्ते, ग्रीन नेट, दो कार और सात मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के. ऐलिसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के निर्देश पर की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

दिनांक 25 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिरौद नयापारा जंगल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी दुधावा और थाना नरहरपुर की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा और छह आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. पुरुषोत्तम दास मानिकपुरी पिता पंचुदास, उम्र 40 वर्ष
  2. रविन्द्र नायक पिता स्व. पीलाराम नायक, उम्र 23 वर्ष
  3. भुनेश्वर धनकर पिता उत्तम धनकर, उम्र 28 वर्ष
  4. कीर्तन साहू पिता शत्रुघ्न साहू, उम्र 31 वर्ष
  5. पुष्कर साहू पिता हिरामन साहू, उम्र 44 वर्ष
    (सभी निवासी: सरोना, चौकी दुधावा, जिला कांकेर)
  6. मदन मरकाम पिता गोवर्धन मरकाम, उम्र 35 वर्ष
    (निवासी: बरबांधा, थाना सिहावा, जिला धमतरी)

जब्त सामग्री

  • नगदी ₹2,500
  • ताश के 52 पत्ते
  • एक ग्रीन नेट
  • दो कार:
    • आर्टिगा (CG 20 J 1451)
    • होंडा कार (CG 04 H 1748)
  • सात मोटरसाइकिल:
    • CG 19 B-5880
    • CG 05 AE 5625
    • CG 19 BG-1749
    • CG 19 BR-7534
    • CG 05 AE 7540
    • सोल्ड सुपर स्प्लेंडर
    • सोल्ड होंडा साइन

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत पाए जाने पर चौकी दुधावा में अपराध क्रमांक 00/2025 पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस की सक्रियता रंग लाई

इस कार्रवाई में चौकी दुधावा एवं थाना नरहरपुर पुलिस टीम की तत्परता और समन्वित प्रयास की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…