दुर्ग के गनियारी में अवैध गुटखा फैक्टरी पर छापा, GST और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raid on illegal gutkha factory in Ganiyari, Durg, joint action of GST and Food Department continues

रिपोर्ट: स्वदेश संवाददाता

दुर्ग जिले के गनियारी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्टेट जीएसटी विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक अवैध गुटखा फैक्टरी पर देर रात से रेड (छापेमारी) की कार्यवाही शुरू की है।

यह फैक्टरी लंबे समय से गुपचुप तरीके से अवैध रूप से संचालित हो रही थी और इसमें बड़ी मात्रा में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। कार्रवाई अभी भी जारी है और मौके पर संबंधित विभागों की टीमें मौजूद हैं।

GST चोरी और अवैध कारोबार का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्टरी बिना किसी वैध पंजीकरण और लाइसेंस के गुटखा, जर्दा, सुपारी जैसे तंबाकू उत्पादों का उत्पादन कर रही थी। GST की बड़ी चोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी इस फैक्टरी में हो रही थी, जिसे लेकर विभाग को इनपुट मिला था।

सूत्रों के अनुसार, फैक्टरी में भारी मात्रा में गुटखा बनाने की सामग्री, उत्पादन मशीनें, पैकेजिंग यूनिट और अन्य कच्चा माल बरामद हुआ है।

रात से जारी है छापेमारी, टीमों का डेरा

  • स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने रात को गुप्त सूचना के आधार पर इस फैक्टरी में छापा मारा।
  • छापे के समय फैक्टरी के अंदर मजदूर काम करते पाए गए
  • खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और वैधता की जांच शुरू कर दी है।

फैक्टरी मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी

फिलहाल फैक्टरी मालिक और संचालकों की पहचान की जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि

“अगर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, तो फैक्टरी को सील कर मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय

इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी इस कार्यवाही की सूचना दी गई है और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image