By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Ajab Gajab Barish Totake : बारिश के लिए अनोखी सनातनी परंपरा, 7 कुंवारे युवकों ने किया ये विशेष अनुष्ठान
Pin Postऐसा भी होता हैधर्म-संस्कृति

Ajab Gajab Barish Totake : बारिश के लिए अनोखी सनातनी परंपरा, 7 कुंवारे युवकों ने किया ये विशेष अनुष्ठान

Swadesh News
Last updated: July 12, 2026 2:36 pm
By Swadesh News
Share
3 Min Read
बारिश के लिए 7 कुंवारों का अनोखा टोटका, घूमा रहस्यमयी पत्थर
बारिश के लिए 7 कुंवारों का अनोखा टोटका, घूमा रहस्यमयी पत्थर
SHARE

Ajab Gajab Barish Totake : अनंतपुर, देश के कई हिस्सों में मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के उरावकोंडा कस्बे में सदियों पुरानी लोक परंपरा एक बार फिर निभाई गई। स्थानीय लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए जम्मी अंकलम्मा मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया, जिसमें सात अविवाहित युवकों ने पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना कर वर्षा की प्रार्थना की।

Ajab Gajab Barish Totake : 108 कलशों से किया पवित्र अभिषेक

अनुष्ठान के दौरान सातों युवकों ने 108 पात्रों में भरा जल लेकर मंदिर परिसर में स्थित शमी और नाग वृक्षों का विधि-विधान से अभिषेक किया। स्थानीय मान्यता के अनुसार इन पवित्र वृक्षों की पूजा से प्रकृति प्रसन्न होती है और समय पर वर्षा होने का आशीर्वाद मिलता है।

Ajab Gajab Barish Totake : 108 नारियल और नींबुओं का विशेष महत्व

पूजा में अंक 108 को विशेष शुभ माना गया। देवी जम्मी अंकलम्मा को प्रसन्न करने के लिए 108 नारियल अर्पित किए गए, जबकि 108 नींबुओं की माला बनाकर देवी का श्रृंगार किया गया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया।

Ajab Gajab Barish Totake : रहस्यमयी पत्थर बना आकर्षण का केंद्र

पूजा के समापन पर सबसे अनोखी रस्म निभाई गई। मंदिर परिसर में ज्वार के दानों का एक घेरा बनाया गया और उसके बीच एक गोल पत्थर रखा गया। परंपरा के अनुसार जब एक युवक उस पत्थर पर बैठा तो वह पत्थर गोल-गोल घूमने लगा। इस दृश्य को लोक आस्था से जुड़ी है परंपरा

स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यदि अनुष्ठान के दौरान पत्थर सहज रूप से घूमता है, तो इसे देवी की कृपा का संकेत माना जाता है और आने वाले दिनों में क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है। हालांकि इस मान्यता का वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन ग्रामीण समाज में यह परंपरा पीढ़ियों से आस्था के साथ निभाई जाती रही है।

Ajab Gajab Barish Totake : किसानों की उम्मीदें बारिश पर टिकी

अनंतपुर क्षेत्र में समय पर बारिश नहीं होने से खेती प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसानों और ग्रामीणों ने इस पारंपरिक अनुष्ठान के माध्यम से अच्छी वर्षा की कामना की है। अब सभी की निगाहें मानसून की अगली बारिश पर टिकी हैं।

ये भी जानिए : Datia Bypoll : सीएम और अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर, दिल्ली तलब, डिप्टी सीएम देवड़ा ने दतिया में संभाला मोर्चा

TAGGED:108 नारियल पूजा108 नींबू की मालाAndhra Pradesh Rain RitualHindi NewsJammi Ankalamma TempleTODAY NEWSअजब-गजब खबरअनंतपुर बारिश अनुष्ठानऐसे भी होता हैखबर जरा हटकेजम्मी अंकलम्मा मंदिरबारिश की लोक परंपरारहस्यमयी पत्थर
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Blog

Alwar Petrol Pump Firing : घायल सेल्समैन से मिलने SMS अस्पताल पहुंचे टीकाराम जूली, कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

MP Yuva Kalyan : युवा कल्याण वर्ष से समृद्ध होगा मध्य प्रदेश,सीएम के संकल्प से मजबूत होगी युवा शक्ति

By Abhishek Singh
देश- विदेश

MP-CG Weather Update : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? जानें 12 जुलाई का IMD अपडेट

By Abhishek Singh
दतिया उपचुनाव: बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर, भाजपा एकजुट
मध्य प्रदेश

Datia Bypoll : सीएम और अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर, दिल्ली तलब, डिप्टी सीएम देवड़ा ने दतिया में संभाला मोर्चा

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?