MP Yuva Kalyan : ‘विकसित मध्य प्रदेश’ में बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी,‘युवा कल्याण वर्ष’ से बदलेगी युवाओं की तकदीर
MP Yuva Kalyan : युवा किसी भी राष्ट्र और राज्य की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं…उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार की क्षमता समाज के विकास की आधारशिला है…भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और मध्य प्रदेश इस युवा ऊर्जा का एक प्रमुख केंद्र है…इसी शक्ति को सही दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने साल 2027 को पूरी तरह से ‘युवा कल्याण’ वर्ष के तौर पर मनाने का ऐलान किया है…इस पहल से युवाओं की आकांक्षाओं, उनके सपनों और नवाचारों को सरकार की नीतियों का मुख्य हिस्सा बनाया जा रहा है…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2027 का साल प्रदेश की युवा शक्ति को समर्पित रहेगा..प्रदेश के 2 करोड़ युवा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सहभागी बनते हुए प्रदेश की समृद्धि के भी सूत्रधार बनेंगे…युवाओं के समग्र कल्याण समेत रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर दिलाने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी…
MP Yuva Kalyan : मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा साथी अपने जीवन में आगे बढ़ने और कुछ नया कर गुजरने के सपने देंखे, युवाओं के सपनों को पूरा करने में हमारी सरकार सभी तरह की मदद करेगी..हमारी सरकार युवा शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है…और युवा शक्ति अवसरों का भरपूर लाभ उठाए…युवा कल्याण वर्ष का मुख्य लक्ष्य साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के सपने को साकार करना है..साथ ही सरकार कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्टार्टअप और रोजगार जैसे अलग अलग सेक्टर्स के युवाओं से सीधे संवाद करेगी जिससे उनके सुझावों को नीतियों में शामिल किया जा सके…मध्य प्रदेश का ‘युवा कल्याण वर्ष’ केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक व्यावहारिक कदम है… शिक्षा ऋण को आसान बनाना, होमस्टे के लिए आर्थिक मदद और स्वास्थ्य रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण जैसी योजनाएं युवाओं के जीवन को सुगम बना रही हैं…इन योजनाओं के सफल होने से मध्य प्रदेश देश में युवा सशक्तिकरण का एक रोल मॉडल बनकर उभरेगा…
read more : Gold, Silver Prices Today : सोना खरीदने वालों को राहत, 24 कैरेट गोल्ड और चांदी के दाम में आई गिरावट

