,

भोपाल: फायरकर्मी के सामने छोटे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की को लेकर विवाद बना कारण

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva


भोपाल के कोलार इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नगर निगम के फायरकर्मी सूरज मोरे के सामने उसके छोटे भाई आकाश मोरे (23) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच एक रेस्टोरेंट के पास हुई, जहां चाय पीते समय कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।


मामूली बहस से शुरू हुआ मामला, चाकूबाजी में बदल गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरज मोरे अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद था। वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों के साथ उसकी बहस हो गई। मामला बढ़ता देख सूरज ने अपने छोटे भाई आकाश को मौके पर बुलाया। वहीं, विरोधी पक्ष के युवकों ने भी अपने साथियों को बुला लिया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से बात हाथापाई और फिर चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस झगड़े में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ। आकाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।


गुस्साए परिजनों का थाने में प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आकाश के परिजन और स्थानीय लोग कोलार थाने पहुंच गए। गुस्से में भरे लोगों ने देर रात तक थाने का घेराव कर हंगामा किया। हालात को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।


आरोपी फरार, लड़की को लेकर विवाद की आशंका

पुलिस ने इस मामले में अवध राठौड़ और तरुण कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में टीमें जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ एक लड़की को लेकर था, जिसे लेकर दोनों गुटों के बीच पहले से तनाव चल रहा था।

बताया जा रहा है कि सामाजिक सुलह के लिए दोनों पक्षों को चाय की दुकान पर बुलाया गया था, लेकिन बातचीत के दौरान मामला और बिगड़ गया और खून-खराबे में बदल गया।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर