मुंगेली में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bike thief gang busted in Mungeli: 13 stolen motorcycles recovered

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय

पुलिस की बड़ी सफलता, 11.35 लाख रुपये मूल्य की चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

मुंगेली पुलिस को वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹11.35 लाख है। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।

शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस, साइबर सेल को भी जोड़ा गया

बीते कुछ महीनों से मुंगेली जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों और साइबर सेल मुंगेली को सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

मुखबिर की सूचना से खुला राज़

थाना जरहागांव और सरगांव में बाइक चोरी की शिकायतों के बाद साइबर सेल टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पदमपुर-फुलवारी की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के लिए टीम मौके पर पहुंची और निलेश उर्फ वेदप्रकाश वैष्णव, निवासी कोरियापारा मन्नाडोल तिफरा, बिलासपुर को एक होंडा ड्रीम युगा बाइक के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में खुला चोर गिरोह का नेटवर्क

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो निलेश ने चोरी के नेटवर्क का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि वह और उसके साथी:

  • सुरीत उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा
  • शैलेन्द्र उर्फ पिंटू पंजारे (दोनों निवासी कयुवा)
  • युवराज उर्फ नानू उर्फ हुनहुन
  • तामेश डहरिया (दोनों निवासी लौदा)
  • प्रकाश सोनी (निवासी पवरिया)

इन सभी ने मिलकर जरहागांव, सरगांव, लोरमी थाना क्षेत्र के अलावा भाटापारा, सिलतरा रायपुर, संबलपुर (बेमेतरा), करगी रोड कोटा, रतनपुर आदि क्षेत्रों से बीते 4-5 महीनों में कुल 13 बाइक चोरी की घटनाएं अंजाम दीं।

तीन लोगों को बेची गई चोरी की बाइकें

आरोपियों ने चोरी की बाइकें शक्ति खांडे (नरोतीकापा), प्रकाश सोनी (पथरिया), प्रेमु उर्फ कबीर वर्मा (सकेरी) को बेच दी थीं। पुलिस ने इन तीनों से भी पूछताछ की और चोरी की बाइकें आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से बरामद की।

आरोपियों को भेजा गया जेल, नाबालिग को पेश किया गया बोर्ड में

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि 1 नाबालिग को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। सभी मोटरसाइकिलों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली