संविधान सत्याग्रह में बोले जीतू पटवारी – “बाबा साहब हमारे भगवान हैं”, दलितों पर अत्याचारों की गिनती भी की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को भोपाल के बुद्ध विहार में ‘संविधान सत्याग्रह’ अभियान के तहत अनुसूचित जाति वर्ग और बौद्ध समुदाय के लोगों के साथ समरसता भोज में भाग लिया। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस का यह तीन दिवसीय आंदोलन शुरू हुआ है।

अंबेडकर को बताया ‘भगवान’

बुद्ध विहार में सभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि जैसे प्रकृति का नियम होता है, वैसे ही देश को चलाने के लिए संविधान का पालन जरूरी है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को “हमारा भगवान” बताते हुए कहा, “जब देश आज़ाद हुआ, तब अंबेडकर ने ऐसा सपना देखा जिसमें सबको समानता, सम्मान और रोजगार का अधिकार मिले। लेकिन आजादी के 78 साल बाद भी वो सपना अधूरा है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी जी एक तरफ अंबेडकर का जयकारा लगाते हैं, और दूसरी ओर संसद में अमित शाह कहते हैं, ‘अगर भगवान का नाम अंबेडकर जितनी बार लिया होता, तो स्वर्ग चले जाते।’ इसका मतलब साफ है कि वे अंबेडकर को भगवान नहीं मानते, लेकिन हमारे लिए बाबा साहब भगवान हैं।”


अत्याचारों की सूची पढ़ी

पटवारी ने बीते तीन सालों में दलितों और आदिवासियों पर हुए अत्याचारों की घटनाएं गिनाते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी नेताओं से जुड़े 50 से अधिक मामलों की सूची तैयार की है, जिनमें हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इन मामलों में अब तक दोषियों को सजा क्यों नहीं मिली?

उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को ललकारते हुए कहा – “प्रदेश की कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है। जब मैंने बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर आपको पत्र लिखा था, तब आपने कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक पत्र भेजकर यह मांग उठाई है।”


“अंबेडकर को पार्टी की सीमा में मत बांधो”

अपने भाषण में पटवारी ने कहा – “मुख्यमंत्री को सिर्फ किसी पार्टी या जाति का नहीं, पूरे प्रदेश का प्रतिनिधि होना चाहिए। बाबा साहब को कांग्रेस या बीजेपी में मत बांटिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अब भी अंबेडकर के विचारों को एक राजनीतिक चश्मे से देखना चाहते हैं। मोहन यादव जी, आपको आगे आकर इस भेदभाव को खत्म करना चाहिए।”


सागर और छतरपुर के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

पटवारी आज सागर और छतरपुर जिलों के दौरे पर भी जाएंगे। वे रहली विधानसभा के देवरी चौधरी गांव में उस दलित परिवार से मिलेंगे, जिसके युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा वे छतरपुर जिले के लवकुशनगर में उस महिला के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे, जिसे बच्चों समेत गांव से जबरन ले जाया गया था। नौगांव में भी वे एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना