एमपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: कई जिलों में झमाझम बारिश, 4 पर रेड अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार तक राज्य के सभी हिस्सों में मानसून पहुंच गया और रविवार को अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

4 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर और आगर मालवा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल और उज्जैन संभाग के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

जिलेवार बारिश का लेखा-जोखा

रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कई जिलों में मापी गई बारिश:

  • टीकमगढ़: 262 मिमी (10.30 इंच) – सबसे ज्यादा बारिश
  • मंडला: 35 मिमी
  • नर्मदापुरम: 33 मिमी
  • ग्वालियर: 25 मिमी
  • भोपाल: 21 मिमी
  • रायसेन: 20 मिमी
  • मलाजखंड: 17 मिमी
  • पचमढ़ी: 13 मिमी
  • गुना, शिवपुरी: 7 मिमी
  • दमोह: 6 मिमी
  • छिंदवाड़ा, सिवनी: 5 मिमी
  • बैतूल, इंदौर, खजुराहो: 4 मिमी
  • उमरिया, सागर: 2 मिमी
  • धार, उज्जैन: 1 मिमी

बारिश का असर

  • टीकमगढ़ में मूसलधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
  • बरसाती नदियां उफान पर हैं, जिससे कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसमी सिस्टम: क्यों हो रही है इतनी बारिश?

वर्तमान में दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में एक चक्रवात भी बना हुआ है, जो दक्षिण की ओर झुका है।
इस सिस्टम के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति