,

इंदौर लव जिहाद केस में फंडिंग का मास्टरमाइंड पार्षद अनवर कादरी फरार, पुलिस की कई जगह दबिशें

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | इंदौर के बहुचर्चित लव जिहाद मामले में फंडिंग का मुख्य आरोपी और स्थानीय पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। बाणगंगा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए शहर सहित अन्य राज्यों में भी छापेमारी की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण का प्लान

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी साहिल और अफजल को अनवर कादरी ने आर्थिक लालच देकर हिंदू लड़कियों को फंसाने का काम सौंपा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साहिल के पिता की अनवर से गहरी जान-पहचान थी। इसी कारण साहिल की भी अनवर से नजदीकी हो गई थी। अनवर ने साहिल को बहकाते हुए कहा कि यदि वह हिंदू लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उन्हें प्रेमजाल में फंसाएगा, तो उसे इसके बदले मोटी रकम दी जाएगी। साहिल ने अफजल को भी इसमें शामिल कर लिया।

नकद फंडिंग से चल रहा था पूरा नेटवर्क

आरोप है कि अनवर ने सिर्फ सलाह नहीं दी, बल्कि नकद रुपए भी उपलब्ध कराए, जिससे लड़कों को लड़कियों को रिझाने और अपने संपर्क में लाने में आसानी हो। पुलिस को संदेह है कि यह नेटवर्क सोची-समझी साजिश का हिस्सा था, जिसमें और भी युवक शामिल हो सकते हैं।

अजमेर और मुंबई में छिपने की आशंका

फरार चल रहे अनवर की लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि अनवर अजमेर और मुंबई स्थित अपने रिश्तेदारों के घर में छिपा हो सकता है। दोनों जगहों पर टीमें भेजी गई हैं।

परिवार भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला, गैंग संचालन की भी जांच

अनवर कादरी ही नहीं, उसके भाई अज्जू डकैत और फिरोज पर भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अज्जू हत्या और लूट के केस में जेल की सजा काट चुका है और आज़ाद नगर क्षेत्र में एक सक्रिय गैंग का संचालन करता है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अनवर के इस नेटवर्क में परिवार के अलावा कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar